फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर में देवताओं को चढ़ाया नया अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव में ग्रामीणों ने भगवान लक्ष्मी नारायण, खांडू देवता और चंडी माई के मंदिरों में पूजा कर नए अनाज का भोग लगाया। बृहस्पतिवार सुबह पुजारी गणेश खंडूड़ी, गोवर्धन डिमरी और महानंद खंडूड़ी ने मंदिरों में पूजा के साथ दुर्गा सप्तसती पाठ का आयोजन किया। इस दौरान देवता पश्वा पर अवतरित हुए और देवनृत्य किया। इसके बाद ग्रामीणों ने देवताओं को नए अनाज का भोग लगाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, द्वारिका प्रसाद डिमरी, मोहन प्रसाद, डा. भुवनेश्वर प्रसाद, गिरीश चंद्र, सुरेश डिमरी, केशव प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, सहित डिम्मर, भराड़ीसैंण, न्यू डिम्मर और मैखोली आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें