फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन महिपाल के गीतों पर जमकर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट समर मेले में लोक गायक किशन महिपाल के गीतों पर लोग देर रात तक जमकर झूमे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम श्रीकोट समर मेले में किशन महिपाल की सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूनम तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत किशन महिपाल ने फ्यूलड़िया, घुर घुरांदी घुघूती, स्याली बंपाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। दर्शक देर रात तक किशन महिपाल के गीतों पर झूमते रहे। गीतों के अलावा लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान रविवार को आयोजित गायन व नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मेला संयोजक संजय कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें