श्रीनगर। उत्तराखंड छात्र संगठन (यूएसएफ) की ओर से वरिष्ठ स्तंभकार डा. भरत झुनझुनवाला के नेतृत्व में नगर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अलकनंदा नदी सहित प्रदेश की विभिन्न नदियों पर बनाई गई जल विद्युत परियोजनाओं के मानव व जलीयजीवों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से चारधाम यात्रा पर पहुंचे वाले तीर्थयात्रियों को गंगा की आस्था व इसकी निर्मलता व अविरतला से संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया। इस मौके पर संगठन की नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने कहा कि प्रदेश में गंगा व उसकी सहायक नदियों पर अधिक संख्या में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण से आम जनमानस के जीवन सहित जलीय जीवों और प्रकृति को भी हानि पहुंचेगी। इस मौके पर आशीष पांडे, कंचन रावत, सुभाष रावत, अमित, निशांत, अंजली, आशुतोष, विक्रम चौहान, संदीप आदि मौजूद थे।