ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
निर्मल आश्रम अस्पताल में बुधवार को आधुनिक सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन श्रीमहंत राम सिंह महाराज व संत जोध सिंह महाराज ने संयुक्तरूप से किया। इस मौके पर आश्रम प्रमुुख श्रीमहंत राम सिंह ने कहा कि दीन-दुनियों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। अस्पताल की स्थापना दुखी लोगों की सेवा करने के लिए हुआ है। संत जोध सिंह ने कहा कि निर्मल आश्रम लोगों की सुविधा के लिए चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में बिना किसी आर्थिक लाभ के सततरूप से कार्य कर रहा है। अस्पताल के प्रशासक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन सीमेन कंपनी की सोमाटोम गो नाओ मॉडल की आधुनिकतम तकनीकी पर आधारित है। इससे 32 स्लाइस का सिटी स्कैन किया जा सकेगा। सभी प्रकार के सिटी स्कैन के लिए न्यूनतम दरें तय की गई हैं। इससे रोगी पर अधिक आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. अमित अग्रवाल, सरदार करमजीत सिंह, ललीता कृष्णास्वामी, के. चुलानी, आत्मप्रकाश, विनायक प्रभु, प्रदीप बक्शी, सरदार चरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।