आदिबदरी। नगली गांव के प्रथम प्रधान रह चुके कर्ण सिंह कठैत (80) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिमली में पिंडर नदी के तट पर किया गया। कर्ण सिंह कठैत एक रंगकर्मी भी थे और कई वर्षों तक गांव में होने वाली रामलीला में दशरथ सहित अन्य पात्रों का सजीव अभिनय भी किया। कठैत के निधन पर भलसों की प्रधान बैजंती देवी, ढमकर के प्रधान त्रिलोक भंडारी, जुलगढ़ की प्रधान दीपा रावत, नगली के प्रधान भुवनेश्वरी कठैत, नवीन बहुगुणा, अधिवक्ता जानकी प्रसाद नौनी, पदम बिष्ट, बृजेश कुंवर और विजय कुंवर ने शोक जताया।