जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह ग्यारह बजे पैनी गांव के समीप जोशीमठ की ओर से आ रही बोलेरो और पीपलकोटी की ओर से आ रहे ट्रक की आपस में टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो में सवार बचन लाल पुत्र सेनु लाल, नीरज पुत्र कीरत सिंह, प्रियांशु पुत्र कीरत सिंह सभी निवासी जेलम, जोशीमठ और देवराज सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी ग्राम-नागनाथ, पोखरी घायल हो गए। ब्यूरो