कीर्तिनगर। तहसील क्षेत्र के मलेथा गांव में क्रशर संचालन के विरोध में ग्रामीणों का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि वह तब तक धरने पर बैठे रहेंगे, जब तक शासन-प्रशासन की ओर से स्टोन क्रशर की स्थापना/ संचालन की प्रक्रिया स्थगित नहीं की जाती है। धरना देने वालों में देव सिंह नेगी, भूपति सिंह, खेम सिंह, वीर सिंह, बचन सिंह, रघुनाथ सिंह, विमला देवी, रमा नेगी, नंदा, गुड्डी, मकानी, राजकुमारी, हेमवंती, सीता, रोशनी व सुनीता आदि शामिल थे।