फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद (युवा) ने प्रदेश सरकार पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (युवा) ने प्रदेश सरकार और विधायकों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने जनता दरबार में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षिका के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर नाराजगी जताई। दल ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए इस संबंध में सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। उक्रांद (युवा) के टिहरी जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट, नगर महिला अध्यक्ष श्रीनगर शिवानी पांडेय, महामंत्री निशांत, सुभाष रावत व सुनील कुमार सहित अन्य ने ज्ञापन भेजते हुए कहा कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के साथ अभद्र व्यवहार किया है। यह घटना शर्मसार करने वाली है। मुख्यमंत्री समस्या का समाधान करने के बजाय महिला को धमका रहे हैं। उक्रांद ने राज्यपाल से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें