फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल चंडीगढ़ के यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। गोविंदघाट में बृहस्पतिवार देर रात एक वाहन दुर्घटना में घायल हुए चंडीगढ़ के तीर्थयात्री की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। थानाध्यक्ष गोविंदघाट हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट में सिख तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार बलविंदर सिंह (38) पुत्र प्रताप सिंह निवासी मकान नंबर 12/2 सीमा रोड लुधियाना (पंजाब) और रिंकू कुमार (42) पुत्र विधि चंद्र निवासी मौली जागरा कांप्लेक्स चंडीगढ़ घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना गोविंदघाट पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया। रिंकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे श्रीनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें