पीपलकोटी। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 112 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में अमेरिका के वाशिंगटन से पहुंचे मनोचिकित्सक डा. मनोज ने 13 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल परिसर में प्रत्येक माह चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली क्षेत्र के ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दीं।