फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर पैदल यात्रा कर रहे प्रवीन सिंह का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। स्थायी राजधानी गैरसैंण के मुद्दे को लेकर मोरी से मुनस्यारी की पैदल यात्रा पर निकले बनारस के प्रवीन सिंह का यहां पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। कर्णप्रयाग और गौचर में लोगों ने उनका समर्थन किया और बाजार में गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। यात्रा के संयोजक प्रवीन सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपेक्षाओं के चलते उत्तराखंड राज्य की राजधानी गैरसैंण में नहीं बन पा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से एकजुट होकर गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया। इस मौके पर गौचर के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, उमेश यादव, सुनील पंवार, प्रकाश शैली, पंकज सिंह और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें