फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण जाएंगे न्यायालय की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा अगले हफ्ते हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि शराब की दुकान के विरोध में जनहित याचिका दायर की जाएगी। बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। अग्रवाल ने कहा कि पंच प्रयागों में श्रेष्ठ, भगवान राम की तपस्थली व गंगा तीर्थ होने के साथ इस स्थान से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए यहां शराब की दुकान किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने देंगे। युवा तीर्थपुरोहित संगठन, ग्राम बचाओ संघर्ष समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन से शीघ्र शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें