गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत केंद्र के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने मंडल घाटी के खल्ला गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मैठाणा गांव में भी नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। महिला मंगल दल खल्ला की अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने युवाओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महेंद्र कुमार, कैलाश चंद्र, राकेश पुरोहित, दिव्या नेगी, जयदीप नेगी, रमेश चंद्र और अतुल कंडेरी आदि मौजूद थे।