ब्यूरोे/अमर उजाला/चकराता।
सीएचसी में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग पर लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और छावनी परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा कि सीएचसी चकराता में रोजाना बड़ी संख्या में इलाज के लिए लोग पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में पेयजल व्यवस्था न होने के कारण लोगों को बाजार से महंगे दाम पर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ती है। कहा हर साल स्वास्थ्य विभाग भवन मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन पानी जैसी मूलभूत समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। ज्ञापन में राजेंद्र राणा, भोपाल सिंह, सतीश चौहान, अमर सिंह, चमन सिंह, जगदीश, गजेंद्र, केशर सिंह, भाव सिंह, राम सिंह, गोपाल, टोनी आदि शामिल रहे।