फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान आदिबदरीनाथ के दर्शनों के लिए उमड़ा देश और विदेश के तीर्थ यात्रियों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। रविवार सुबह बंगलूरू और हैदराबाद के लगभग 400 तीर्थयात्रियों ने भगवान आदिबदरीनाथ की महाभिषेक पूजा कर पुण्य अर्जित किया। बंगलूरू के तीर्थयात्री रंगास्वामी ने बताया कि उनके परिवार और सगे संबंधियों ने बरसात शुरू होने से पहले चारधाम यात्रा के साथ आदिबदरीनाथ के दर्शन करने की योजना बनाई थी। देवभूमि के मंदिरों के दर्शन कर उनका पूरा जीवन सफल हो गया है। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि इस यात्राकाल में अभी तक लगभग 28 हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान आदिबदरीनाथ के दर्शन किए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजऐश नवानी ने कहा कि यदि सरकार आदिबदरी में वाहनों की पार्किंग, सुलभ शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करें, तो तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें