श्रीनगर। किरायेदार से किराया, मकान व वाहन की चाबी दिलाने की मांग के लिए उफल्डावासी रतन बलूड़ी आज (सोमवार) से एसडीएम ऑफिस में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने एसडीएम को आंदोलन के संबंध में ज्ञापन भेजते हुए कहा कि उन्होंने एक संस्थान को अपना छात्रावास व छोटा वाहन किराये पर दिया था। संस्थान चालक ना तो किराया दे रहा है और ना ही छात्रावास व वाहन की चाबी। उन्होंने पूर्व में इस संबंध में एसडीएम और कोतवाल को पत्र दिए था, लेकिन पुलिस ने जो जांच रिपोर्ट दी, वहां तथ्यों से परे है। बलूड़ी ने बताया कि अब वह एसडीएम कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।