फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सेवकों को दी बाल श्रम कानूनों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय सभागार में विधिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दूसरे दिन विषय विशेषज्ञों ने स्वयं सेवकों को दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा और बाल श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि देश में बाल श्रम को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है, जिसके चलते होटलों, ढाबों सहित अन्य कार्यस्थलों पर बाल श्रमिकों से काम करवाया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सेवकों से बाल मजदूरी के विषय में जन जागरूकता अभियान चलाने और बाल मजदूरी करने वालों को उनके अधिकारों के विषय में जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज में न्यायिक प्रणाली की जानकारी हर व्यक्ति को पहुंचाना है। इस मौके पर पैरालीगल स्वयं सेवक नवल किशोर, आशीष बिष्ट, कुंदन सिंह, प्रीति कोटवाल, दीप्ति, सुनील कुमार और सुधाकर गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें