फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में थराली विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा की गई। पूर्व विधायक डा. जीतराम ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने थराली उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए धन-बल से अल्प मतों से चुनाव जीता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन करने का आह्वान किया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीरेंद्र सिंह रावत, गोविंद सिंह पांगती, महावीर बिष्ट, हरेंद्र कोटेडी, हीरा पहाड़ी, खिलाफ सिंह और यादव चंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें