बदरीनाथ। गोवर्धन पीठ (पुरी) के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शुक्रवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम नारायण के प्रिय स्थानों में से है। यहां नारायण तपस्यारत हैं। नारायण की तपोभूमि होने के कारण धाम के कण-कण में नारायण का वास है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक बार धाम के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को वर्ष 1962 में धाम की यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मोहन सती और कृपाल सिंह आदि मौजूद थे।