फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा आयोग के माध्यम से हो विभागों में नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जन उड़ान संस्था ने बेरोजगारों के हितों के लिए संविदा आयोग बनाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में लगभग 9 लाख बेरोजगार सेवायोजन कार्यालय मेें पंजीकृत हैं। वहीं कई विभागों में हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें बेरोजगारों की नियुक्ति की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविदा आयोग का गठन कर इसके माध्यम से बेरोजगारों की लिखित परीक्षा करवाकर जिलावार मेरिट लिस्ट बनाई जाए। जहां भी पद खाली होता है, वहां आयोग के माध्यम से परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को नियुक्ति दी जाए। कहा कि तीन से अधिक पदों की स्थिति में विज्ञप्ति समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें