गोपेश्वर। चमोली जिले में शनिवार को पूरे दिन बीएसएनएल की संचार सेवा ठप रही। इसके चलते जिले में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों और लोगों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संचार सेवा ठप होने से संचार संबंधित व्यवसाय प्रभावित रहे। वहीं अन्य निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवा भी बदहाल बनी है। गोश्वर में साइबर कैफे संचालक दीपक सिंह का कहना है कि ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से पूरे दिन कोई काम नहीं कर पाए।