फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में निकाली वाहनों की हवा, नारायणबगड़ और देवाल में किया प्रदर्शन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टैक्सी चालकों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से स्पीड गवर्नर लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। कर्णप्रयाग में कर्णभूमि टैक्सी यूनियन और उमा देवी सूमो यूनियन के चालकों ने प्रदर्शन कर सवारी ले जा रहे प्राइवेट और कुछ टैक्सी वाहनों की हवा निकाल दी। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. एमएम नवानी और सूमो यूनियन के रामकृष्ण रावत ने कहा कि सरकार ने वाहन चालकों पर खर्चीला और तुगलकी फरमान थोपा है। यदि जल्द सरकार इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गैरसैंण में रामगंगा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह, नारायणबगड़ में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दरबान सिंह, थराली में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह और आरसी जोशी के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। देवाल के लोहाजंग में जयलाटू टैक्सी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें