देवाल। मुख्यालय पर संचालित डाकघर में एक माह से इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं और बचत अभिकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और सूचना मंत्री को ज्ञापन भेजकर डाकघर में वी-सेट लगाने की मांग की। बचत अभिकर्ता हेमचंद्र मिश्रा, प्रद्युम्न सिंह बिष्ट ने बताया कि एक माह से डाकघर देवाल में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं का लेन-देन सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय के डाकघर में आ रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।