पोखरी। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ग्राम पंचायत चमेठी, बसुधारा, किमगैर धार और नखोलियाना में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। रमेश चौधरी, मंगल सिंह चौधरी, संजय नखोलिया, हरेंद्र बिष्ट और सुनील नखोलिया का कहना है कि पांच जून को भारी बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से गांवों की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी इस संबंध में बताया गया, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।