गोपेश्वर। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर इन दिनों प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा पड़ावों पर महिला शौचालय की सुविधा नहीं है। गोपेश्वर से लेकर जोशीमठ तक 54 किलोमीटर तक कहीं भी महिला शौचालय की सुविधा नहीं है, जिससे महिला तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल व्यवसायी बीएस रावत और हरेंद्र सिंह चौहान ने तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह शौचालय की सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई। डीएम आशीष जोशी का कहना है कि सुलभ इंटरनेशनल संस्था और नगर निकायों की ओर से यात्रा रूट पर शौचालयों के निर्माण का जिम्मा सौंपा जाता है। संबंधित विभागों से शौचालयों की रिपोर्ट मांगी जाएगी।