फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। भूमि विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तहसील परिसर में छह घंटे तक धरना दिया, जिसके बाद एसडीएम सहित तहसील प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद बुजुर्ग माने। सोमवार सुबह 10 बजे सनेड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय हीरा सिंह यह कहकर तहसील में धरने पर बैठ गए कि चार साल पूर्व प्रशासन द्वारा किया गया पुश्तैनी भूमि बंटवारा सही नहीं किया गया, जिससे आज भी पारिवारिक विवाद बढ़ रहा है। शाम चार बजे एसडीएम स्मृता परमार सहित अन्य अधिकारियों ने हीरा सिंह को न्यायालय में वाद दायर करने के लिए कहा। साथ ही अधिकारियों ने विवाद के लिए कानूनी संरक्षण देने की बात भी कही, जिसके बाद बुजुर्ग मान गए और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें