ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
भोजनमाता संगठन की छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को आयोजित बैठक में भोजन माताओं की कई समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि महंगाई के दौर में बीते 15 वर्षों से भोजनमाताएं अल्प मानदेय पर काम कर रही हैं। जिसमें उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कहा सरकार को उनका मानदेय बढ़ाकर 6000 रुपये प्रतिमाह करना चाहिए। उन्होंने अल्प संख्या वाले स्कूलों से भोजनमाताओं को न हटाने की मांग की। कहा सरकार प्रदेश के चार जिलों में मिड-डे-मील योजना को अक्षयपात्र संस्था के माध्यम से चलाने की संस्तुति प्रदान कर चुकी है। जिससे भोजनमाताएं भयभीत हैं। कहा यदि जल्द ही भोजनामाताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया जाता तो उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर आशा देवी, कमला राणा, मीरा देवी, रणदेई, प्रभा देवी, उजला देवी, राधा, जसोदा, कलम सिंह, सुमित्रा, अनारी देवी, झूनो देवी, कुंवर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।