फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला, घरों में घुसा पानी, छुल्टाड़ में छानी ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
विज्ञापन

देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते ग्राम पंचायत लांघा के घरों, गोशालाओं में पानी भर गया। वहीं छुल्टाड़ में तेज बारिश के कारण आवासीय छानी ढह गई। इसके अलावा बारिश के पानी के तेज बहाव से सड़क के मलबे से फसलें बर्बाद हो गईं। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान आनंद सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बारिश से कई लोंगों के घरों और गोशालाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली गुल लाइट न होने से पसोली गांव में लोगों के रोजमर्रा के काम ठप हो गए हैं। बारिश का पानी घरों में घुसने से बाबूलाल, नरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि का जरूरी सामान बर्बाद हो गया है। एसडीएम जितेंद्र कुुमार ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं चकराता तहसील के ग्राम पंचायत छुल्टाड़ के अंतर्गत राठू खेड़ा में कुंदन पुत्र केशरू की दोमंजिला आवासीय छानी तेज बारिश से ढह गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से क्षति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें