फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा व बारिश शुरू होते ही अंधेरे में डूब जाते है गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लाक के करीब 40 गांवों में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला ने बताया कि हल्की बारिश व हवा होने पर आए दिन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। क्षेत्र में रात को विद्युत आपूर्ति ठप होने पर जहां गांवों में जंगली जानवरों का भय बना रहता है, वहीं रात को लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि अधिकांश विद्युत लाइनें जंगलों के बीच से गुजरने से समस्या आ रही है। बारिश या हवा होने पर पेड़ या उनकी टहनियां लाइनों पर गिर रही है, जिससे लाइनों में आए दिन फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें