फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1015 यात्री चार धाम के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। तीर्थनगरी से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के 31 वाहनों से शुक्रवार को 1015 श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न धामों के दर्शन के लिए रवाना हुए। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि शुक्रवार को चारों धामों के लिए 10 बसों से 339 तीर्थयात्री, दो धाम के लिए तीन वाहनों से 95 श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया। बताया कि एक धाम के लिए तीन वाहनों से 81 तीर्थयात्री और 8 बसों से 233 यात्री हेमकुंड यात्रा के लिए रवाना हुए। जबकि सात बसों से 367 तीर्थयात्रियों को विभिन्न धामों में ड्रॉप किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल की यात्रा में अब तक संयुक्त रोटेशन से 4820 वाहनों से 1,59,404 तीर्थयात्री विभिन्न धामों की यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें