थराली। तहसील के पैनगढ़ गदेरे में प्रशासन का सुरक्षा बलों के साथ रेस्क्यू अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा, लेकिन अभी तक मजदूरों का कुछ पता नहीं चला।
पैनगढ़ के गदेरे में दुर्गंध और मलबे में दबे इंसान के हाथ के पंजे की शिकायत पर यहां राजस्व पुलिस की देखरेेेख में आईटीबीपी, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। आशंका है कि एक जून को गदेरे में आए भारी मलबे और उफान के चलते गदेरे में नहाने गए लीसा निकालने वाले तीन मजदूर यहां दबे होंगे, लेकिन यहां भारी बोल्डर के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि शुक्रवार को आईटीबीपी के जवान आठवीं वाहिनी गौचर से बोल्डर लिफ्टिंग उपकरण लेकर गांव पहुंचे। उनकी मदद से यहां रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। जल्द मजदूरों का पता लगा लिया जाएगा।