फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या दूर करने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित हनुमंतपुरम कॉलोनी के नागरिकों ने जलभराव की समस्या से निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई है। बुधवार को निवर्तमान सभासद बृजपाल राणा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों से प्राचीन सोमेश्वर मंदिर मार्ग की गली नंबर- एक से पांच तक में निवासरत लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है, जिससे उनका घरेलू सामान बर्बाद हो जाता है। बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए पूर्व में कई बार निकाय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। इस अवसर पर सुल्तान सिंह कैंतुरा, राजेंद्र कैंतुरा, कमल नेत्र बक्शी, नितिन शर्मा, अशोक शर्मा, दर्शन सिंह, शंभू चौहान, सरला राणा, संजय कक्कड़, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें