फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने की सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र थराली के जन प्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने देहरादून के सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने 12 मई को देवाल ब्लॉक के सारीगाड़ में आयोजित सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले में आने का न्योता सीएम को दिया। थराली विधानसभा की नव निर्वाचित विधायक मुन्नी देवी शाह के पुत्र गणेश शाह ने विधानसभा उपचुनाव में विजयश्री के लिए पार्टी संगठन और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। इस मौके पर पार्टी के चमोली मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, तारादत्त थपलियाल, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, थराली के प्रमुख राकेश जोशी और रिपुदमन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें