बदरीनाथ। चीन सीमा क्षेत्र स्थित माणा गांव में आईटीबीपी के अधिकारी और जवानों ने पौधरोपण कर हिमालय क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया। आईटीबीपी 23वीं वाहिनी माणा ने माणा गांव के ऊपरी हिस्से में पौधरोपण किया और बदरीनाथ धाम परिसर, ब्रह्मकपाल, तप्त कुंड, गांधी घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए जंगलों को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण जरूरी है। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट डा. अभिनेष शर्मा, इंस्पेक्टर पीएस चौधरी और अनीता चौधरी सहित वाहिनी के 70 जवान मौजूद थे।