थराली। ग्वालदम, सरकोट, चिड़ंगा मल्ला, कल्याणी, पाटला, भकुना आदि गांवों में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया। बारिश से ग्वालदम-खंपाधार-चिड़िंगा मल्ला मोटर मार्ग के मलबे से संगन्याणी तोक के खेतों में किसानों की फसलें दब गईं। बारिश से ग्वाई सहित कई गदेरे उफान पर आ गए। सूखे नालों में पानी के साथ मलबा आने से देव सिंह, रमेश चंद्र, पुष्पा देवी आदि के खेतों में मलबा आ गया। प्याज, बीन्स और धनिया की फसल के साथ ही आलू की फसलें मलबे में दब गईं।