फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले 30 व्यापारियों का पालिका ने किया चालान, अर्थदंड वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा नालियों के ऊपर सामान लगाने वाले 30 व्यापारियों का चालान किया गया, साथ ही व्यापारियों से पांच-पांच सौ रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर व्यापारियों द्वारा अनाधिकृत रुप से नालियों के ऊपर सामान रखा जा रहा है, जिससे नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे व्यापारियों को हिदायत दी गई है। यदि व्यापारियों द्वारा हिदायत के बाद भी अतिक्रमण किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें