श्रीनगर। चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी समिति सोमवार (आज) को कमिश्नरी का घेराव करेगी। इस मौके पर आंदोलनकारी सत्याग्रह करने के साथ ही गढ़वाल आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। समिति के नगर अध्यक्ष उम्मेद सिंह मेहरा ने बताया कि घेराव कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष जेपी पांडे भी भाग लेंगे।