फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमुला घाटी के दुर्मी गांव में पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वसुदेव सिंह (32) पुत्र अवतार सिंह निवासी दुर्मी गांव समीप के जंगल में घास लेने गया था। इसी दौरान आंधी से पहाड़ी से पेड़ टूटने से मलबा और पत्थर गिरने लगे। एक पत्थर वसुदेव की पीठ पर जा गिरा और वह बुरी तरह घायल हो गया। साथ गए लोगों ने घटना की सूचना गांव में दी और घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसुदेव अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। वसुदेव गांव में मजदूरी करता था। उप राजस्व निरीक्षक नीरज स्वरूप का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि मौत दैवी आपदा से हुई है, तो पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें