फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए आगे आए आमजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉरपोरेशन की ओर से दिए गए योगदान पर कार्यक्रम में प्रकाश डाला गया। इसके साथ आमजन से आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की अपील की गई। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें निदेशक तकनीकी एचएल अरोड़ा ने कॉरपोरेशन के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ बीती 16 मई को कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया था। पखवाड़े के अंतर्गत टिहरी विस्थापित क्षेत्र पथरी और इंदिरानगर कॉलोनी, ऋषिकेश को स्वच्छता के लिए संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिसमें स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर, फ्रिज, कूड़ेदान आदि शामिल हैं। पखवाड़े में ऋषिकेश, टिहरी, पीपलकोटी, कोटेश्वर, खुर्जा व ढुकवां परियोजना स्थल में साफ-सफाई और स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला में कार्यपालक निदेशक एचएल भारज, महाप्रबंधक ओएमएस मुहर मणि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें