देवप्रयाग। अलकनंदा झूला पुल के समीप नदी में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पौड़ी मोर्चरी में रखवाया है।
बुधवार शाम पुलिस को अलकनंदा झूला पुल के निकट नदी किनारे एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रस्सियों के सहारे काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी बाह बाजार प्रमोद शाह ने बताया कि शव लगभग 30 वर्षीय युवक का है और एक हफ्ते पुराना लग रहा है।