गोपेश्वर। गोविंदघाट में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक सिख तीर्थयात्री के मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह गोविंदघाट के एक होटल में जोवनप्रीत सिंह (19) पुत्र हरभजन सिंह निवासी हमीरपुर, थाना-कालाबोर, जिला-गुरदासपुर, पंजाब की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई, जिसके बाद सूचना मिलने पर गोविंदघाट थाना पुलिस ने मौके पर जा कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।