फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता में पिंडर सदन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पिंडर सदन प्रथम स्थान पर रहा। बिड़ला परिसर स्थित शारीरिक शिक्षा विभाग में आयोजित अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पिंडर, अलकनंदा, मंदाकिनी एवं भागीरथी सदनों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर पिंडर सदन प्रथम, अलकनंदा द्वितीय, मंदाकिनी तृतीय व भागीरथी सदन चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अंजलि (एमपीएड चतुर्थ सेमेस्टर) व पुरुष वर्ग में भगवत किशोर (बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर) के नाम रहा। कार्यक्रम के अंत में बीपीएड व एमपीएड के पास आउट छात्रों को विदाई भी दी गई। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम का संचालन गुरदीप सिंह, मोहित सिंह द्वारा किया गया। मौके पर विभाग के प्रभारी हीरालाल यादव, डा. मुकुल पंत, रघुवीर सिंह, सुदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें