फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर-विल्वकेदार रोड पर कार दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है, कि किशोर कार चलाना सीख रहा था।
विज्ञापन

नकोट (विल्वकेदार) निवासी प्रशांत बिष्ट (18) पुत्र स्वरूप सिंह बिष्ट रविवार को दिन में कार लेकर घर से निकला था, लेकिन जब देर रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस व परिजन पूरी रात रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर प्रशांत की खोज करते रहे। सोमवार करीब ढाई बजे पुलिस को श्रीनगर- विल्वकेदार रोड पर अलकंनदा किनारे एक वाहन के गिरे होने की सूचना मिली। एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खड्डे में गिरी हुई थी। कार के अंदर एक किशोर मृत अवस्था में था, जिसकी पहचान प्रशांत पुत्र स्वरूप सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें