फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनकर असहाय, गरीबों की मदद करना चाहता है अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। उत्तराखंड बोर्ड की बारहवीं कक्षा में विद्या मंदिर इंटर कालेज जोशीमठ के अभिषेक तिवारी ने 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक डॉक्टर बनकर असहाय और गरीबों की सेवा करना चाहता है। अभिषेक के पिता शारदा प्रसाद तिवारी विद्या मंदिर में शिक्षक और माता दीपा देवी गृहणी हैं। अभिषेक दिन में आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करते हैं। अभिषेक कहते हैं कि सिर्फ पेपर के दौरान पढ़ाई करने से सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। वर्षभर कड़ी मेहनत और लगन से सफलता मिलती है। मौजूदा समय में अभिषेक दिल्ली में हैं। अभिषेक चमोली जिले के खल्ला मंडल गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें