फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में 25 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को शाम पांच बजे आंधी से श्रीनगर के समीप डुंगरीपंथ में 66 केवी की हाईटेंशन लाइन के दो तार टूट गए थे। इससे संपूर्ण चमोली जिले में बिजली गुल हो गई थी। डुंगरीपंथ के जंगलों में भीषण आग लगी होने के कारण निगम के कर्मचारियों को बिजली के तारों को जोड़ने में दिक्कतें हुईं। ऊर्जा निगम ने कर्णप्रयाग और पोखरी ब्लॉक में सिमली ग्रिड से बिजली सप्लाई की, लेकिन गोपेश्वर, जोशीमठ और घाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शाम छह बजे सुचारु हो पाई। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि संपूर्ण जिले में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें