कीर्तिनगर (ब्यूरो)। डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने कीर्तिनगर से मलेथा तक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में प्रशिक्षणार्थियों ने नारों व स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण एवं बेटी बचाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। रैली में जीआईसी कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य अवधेष मणि लाल, पीआर सेमवाल, बीपी यादव, कुलदीप कुमार, लक्ष्मी उनियाल, उमा आदि शामिल थे।