कर्णप्रयाग। भोजन माता कामगार यूनियन की ब्लॉक स्तरीय बैठक में भोजन माताओं ने शासन से उनकी लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए उर्मिला नेगी को अध्यक्ष, रजनी और महेशी कंडारी उपाध्यक्ष, प्रेमा देवी और सुनीता को सचिव, अनीता देवी सह सचिव और गणेशी देवी कोषाध्यक्ष मनोनीत की गईं।