फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मां फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. सतीश कुमार और गढ़वाल विवि के सहायक प्रोफेसर डा. जेपी भट्ट ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर वक्ताओं ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान हमेशा बढ़ चढ़कर रक्तदान करने वाले तीन युवाओं मनोज उनियाल, सुधीर जोशी और सुमित रिंगवाल को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान करने वाले प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एकत्रित रक्त को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में भेजा गया। फाउंडेशन के संस्थापक सत्यजीत खंडूड़ी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंकित उछोली ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, मैक्स संस्थान के निदेशक जितेंद्र धीर, जयकृष्ण पैन्यूली, महेश गिरि, अरुण बडोनी, पंकज मैंदोली व नरेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें