फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने की प्रैस वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। भाजपा की राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेशवासी त्रस्त हैं। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत और प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा शासन में देश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। त्रिवेंद्र रावत सरकार ने उद्योग धंधों को बंद कर युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। परचून की दुकानों में अंग्रेजी शराब बेचने की नीति बनाकर देवभूमि की मर्यादा को कलंकित करने का काम किया जा रहा है। कहा कि थराली विधानसभा के गांवों में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने थराली विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी डा. जीतराम को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रदेश महामंत्री शशी बर्मा, नैनीताल की जिलाध्यक्ष आशा आर्य, चमोली की जिलाध्यक्ष गोदांबरी रावत, तारा पांगती, ममता शाह, पुष्पा नेगी, हीरा पांगती, सावित्री देवी और पार्वती गड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें