बदरीनाथ। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एसडीआरएफ के जवानों ने बदरीनाथ धाम में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने धाम के तप्त कुंड परिसर और अलकनंदा नदी तट पर बिखरे कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। एसडीआरएफ के निरीक्षक विकास पुंडीर ने कहा कि टीम का उद्देश्य तीर्थयात्रियों और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कहा कि समय-समय पर एसडीआरएफ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर हेड कांस्टेबल डूंगर सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश, राम सिंह, गिरदेश और कैलाश आदि मौजूद थे।